डॉ जगदीश्वर द्विवेदी सचिव और गगन मोहन कोषाध्यक्ष निर्वाचित
प्रयागराज 5 अप्रैल (आरएनएस)। भारत विकास परिषद प्रयाग शाखा की सामान्य सभा की बैठक होटल प्रयाग इन में संपन्न हुई जिसमें आगामी सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। सत्र 2026- 27 के लिए प्रोफेसर राजेश कुमार गर्ग को अध्यक्ष, डॉ जगदीश्वर द्विवेदी को सचिव और सी ए गगन मोहन को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रांतीय पर्यवेक्षक राधेश्याम कड़ेल की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र कुमार खरे ने निर्वाचित पदाधिकारीयों के नामों की घोषणा की।
इस अवसर पर आयोजित सामान्य सभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व शाखा अध्यक्ष राज नारायण अग्रवाल ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया तथा पिछले वर्ष कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। नामांकन समिति के संयोजक और चुनाव अधिकारी जी के खरे ने कहा कि प्रयाग शाखा ने सदैव ही अपनी पुरानी परंपराओं का पालन करते हुए नए मापदंड स्थापित किया है, अपने कार्यक्रमों के माध्यम से हमेशा ही समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है और हमें विश्वास है कि हमारी नई टीम परिषद और शाखा के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगी। प्रांतीय पर्यवेक्षक राधेश्याम कड़ेल ने सर्वसम्मत से चुनाव की परंपरा की प्रशंसा की और परिषद के उद्देश्यों और कार्यों पर प्रकाश डाला।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश कुमार गर्ग ने कहा कि भारत विकास परिषद स्वस्थ्य, समर्थ और संस्कारित राष्ट्र के निर्माण में अपना अतुलनीय योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता एवं विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम के गायन के साथ हुआ। संचालन डॉ जगदीश्वर द्विवेदी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ नवीन चंद्र अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ श्रीमती अल्पना अग्रवाल, पुरुषोत्तम दास, डॉ बृजेश कुमार, राजीव माहेश्वरी, दिनेश रस्तोगी, प्रो उमेश प्रताप सिंह, आलोक शाह सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

