रथ यात्रा को लेकर श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट की बैठक में विस्तार से चर्चा
प्रयागराज 5 अप्रैल (आरएनएस)। प्रयागराज में श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित 27वें रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक विशेष बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक श्री प्रयागेश्वर नाथ जगन्नाथ धाम मंदिर, काशी राज नगर कटघर में आयोजित की गई, जिसमें समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। बैठक में रथ यात्रा को भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष जयराम गुप्ता, मंत्री गगन दास गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की और श्री राम सजीवन शुक्ल (पंडित जी, रामबाग), विजय मिश्रा एवं एडो. वि. के. शुक्ला भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने विचार एवं सहयोग प्रदान किया। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू गुप्ता, मंत्री रीना साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी बैठक में सक्रिय रूप से शामिल रहीं।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी होने वाली रथ यात्रा को भव्यता के साथ मनाया जाएगा तथा शहरवासियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

