प्रयागराज क्रिकेट सीरीज
प्रयागराज 5 अप्रैल (आरएनएस)। निर्वाणानंद पूर्व क्रिकेटर्स एकादश ने प्रयागराज क्रिकेट सीरीज में एनसीआर ऑफिसर एकादश को पांच रन से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। पूर्व रणजी क्रिकेटर आशीष विंस्टन जैदी का बहुमुखी प्रदर्शन (79 रन, 55 गेंद, सात चौके व पांच छक्के एवं 4-0-41-1) व पूर्व क्रिकेटर कौशिक पाल की शानदार पारी (75 रन, 38 गेंद, आठ चौके एवं चार छक्के ) इस रोमांचक जीत का आधार बनी।
शनिवार को डीएसए मैदान पर दूधिया रोशनी में खेले गए मैच में निर्वाणानंद पूर्व क्रिकेटर्स एकादश ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट पर 205 रन (आशीष विंस्टन जैदी 79, कौशिक पाल 75, अस्करी अब्बास 15 रन, एबी सरन 2/35, डॉ परवेज 2/37) बनाए। जवाब में एनसीआर ऑफिसर एकादश 20 ओवर में छह विकेट खोकर 200 रन (राहुल सिंह 57, गौरव लूनीवाल 40, अभिषेक प्रताप सिंह 39, रणविजय 23 रन, वेदराज पाल 2/18, अनुराग मिश्र 1/20, बिमलेश सिंह 1/32 ) ही बना सकी। मैच के बाद उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी एबी सरन और सत्येंद्र कुमार ने आशीष विंस्टन जैदी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। क्रिकेट कोच जावेद अहमद ने समापन समारोह का संचालन और सीरीज के संयोजक विमलेश सिंह ने आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

