कुलभास्कर कप क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 5 अप्रैल (आरएनएस)। खेलगांव पब्लिक स्कूल ने कुलभास्कर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस क्रिकेट क्लब को 26 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। इस जीत में जयेश यादव के शानदार ( 82 रन, 111 गेंद, 12 चौके ) की पारी खेली।
रविवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खेलगांव पब्लिक स्कूल ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 152 रन ( जयेश यादव 82, जयेश केशरवानी 35, हर्षित जी सहाय 24 रन, मो. अमजद 2/56, मो. अनसी 1/11, कृष्णा साहू 1/16 ) बनाए। जवाब में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 28.2 ओवर में 126 रन ( सतेन्द्र यादव 51, सुहैब खान 26, सौरभ तिवारी 13 रन, अरमान यादव 3/18, आदित्य प्रजापति 3/23, विराट गुप्ता 2/28, शलोक चतुर्वेदी 2/34 ) पर सिमट गई। मैच में अजय कुमार व नितिन मिश्र ने अंपायरिंग और हितेश श्रीवास्तव ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

