-शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत, 11 गरीब कन्याओं का कराया गया विवाह
अयोध्या 5 अप्रैल (आरएनएस)। महाराजा निषाद राज की जयन्ती के अवसर रविवार को मुन्नालाल निषाद पहलवान के आवास रेतिया से महाराजा निषाद राज की भव्य झांकी व शोभायात्रा निकाली गयी जिसमे हजारो की संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। झांकी शहर के विभिन्न इलाको से होकर निषाद भवन अयोध्या पहुंचेगी जहाँ पर सभा का आयोजन किया गया तथा 11 गरीब कन्याओं का विवाह भी सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद कुमार विंद सांसद भदोही, विशिष्ट अतिथि वृजभूषण शहरण सिंह, पूर्व सांसद, जयप्रकाश निषाद पूर्व सांसद रहे। कार्यक्रम के संरक्षक डा. नानक सरन व श्यामलाल निषाद, अध्यक्ष अरूण कुमार निषाद पहलवान तथा अध्यक्षता अशराम निषाद, संचालन मोती राम निषाद ने किया। कार्यक्रम में दुर्गेश निषाद, गंगाराम निषाद, मनीराम निषाद, कुश निषाद, पतिराम निषाद, मुकेश निषाद प्रधान, सर्वादीन निषाद प्रदीप निषाद, भगवानदीन निषाद, हरीश निषाद, श्रीनाथ निषाद, रामचन्दर निषाद, हरिप्रसाद निषाद संजय निषाद श्रीमती मंजू निषाद, रामचरन निषाद, राम कृष्ण निषाद, आनिका निषाद, रामजीत निषाद, भरत निषाद, अरविन्द निषाद, जीतू निषाद आदि लोग शामिल थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

