-निषादराज गुहा व महर्षि कश्यप जयंती पर हुई गोष्ठी
अयोध्या 5 अप्रैल (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, लोहिया भवन गुलाबबाड़ी में निषादराज गुहा एवं महर्षि कश्यप की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन, आदर्शों एवं समाज के प्रति योगदान पर विस्तार से चर्चा की। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि निषादराज गुहा सामाजिक समरसता और सच्ची मित्रता के प्रतीक थे, जिनका जीवन समाज को एकता का संदेश देता है। वहीं महर्षि कश्यप को सृष्टि का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि इन महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में समानता, भाईचारा और न्याय स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मिशम, जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, जिला उपाध्यक्ष ओ पी पासवान, जिला सचिव अंसार अहमद, जिला सचिव सीताराम यादव, प्रवीण राठौर, जगन्नाथ यादव, जितेंद्र यादव, पंकज पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

