-घायल युवक की तहरीर पर दो भाईयों पर केस दर्ज
गोसाईंगंज अयोध्या 5 अप्रैल (आरएनएस)। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके में बीती रात्रि वाद-विवाद के दौरान दो भाइयों ने स्कार्पियो से एक युवक को रौंद कर जान से मारने का प्रयास किया।जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। मामले में घायल युवक के पिता की तहरीर पर दोनो भाइयों के खिलाफ केस दर्जकर कार्यवाही शुरू कर दी। शेखपुरा (रामापुर) गांव निवासी हीराराम राजभर का कहना है कि वह और उसका पुत्र रवि राजभर आशाराम के घर पर गए थे।वँहा पर आशाराम के परिवार से गांव निवासी विकास वर्मा का वादविवाद हो रहा था।आरोप है कि इसी बीच विकास वर्मा ने अपने भाई संदीप वर्मा को फोन कर कहाकि स्कार्पियो लेकर आओ और इन राजभरों पर चढ़ा दो।जब एक दो मर जायेंगे तो दुबारा हम लोगो से लड़ाई नही करेंगे। थोड़ी देर में संदीप वर्मा स्कार्पियो लेकर पहुंचा और जान से मारने की नीयत से ऊपर चढ़ाने का प्रयास करने लगा। जिसपर मौजूद लोग इधर उधर हटने लगे और उसने उसके पुत्र रवि राजभर को जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल को गोसाईंगंज सीएचसी ले जाया गया जंहा प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर रेफर कर दिया।मौके पर रवि बेंटिलेटर पर पड़ा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले के विवेचक राजकुमार यादव के मुताबिक केस दर्जकर आरोपियों की तलाश में टीम लगी हुई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

