गोसाईंगंज अयोध्या 5 अप्रैल (आरएनएस)। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के शेरवा घाट में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।जिससे उसका गला कट गया और खून बहने लगा। मामले में पीडि़त की तहरीर पर केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब प्रांत के फिरोजपुर जनपद के मुदकी गांव निवासी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि वह वर्तमान समय मे चौरासी कोसी परिकर्मा मार्ग पैकेज2 शेरवाघाट पर एजेएम (क्यूसी) के पद पर कार्य करता है।दिन में वह लगभग डेढ़ बजे मेस में अपने साथी अजीत कुमार मिश्रा,नरेंद्र कुमार व सुशील मिश्रा के साथ भोजन कर रहा था।आरोप है कि तभी मेस में काम कर रहा मदद प्रदेश निवासी युवक राकेश कुमार रजक ने अचानक उसका गला पकड़ कर चाकू से वार कर दिया।उसके साथियों ने उसे मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर एडमिट कराया जंहा उसका इलाज हुआ।मामले के विवेचक/चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र चौधरी के मुताबिक केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

