हरगांव/सीतापुर 5 अप्रैल (आरएनएस)। हरगांव स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से रविवार को ग्राम भटपुरवा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 168 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया तथा सभी को नि:शुल्क दवाएं और जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मिल के अधिशासी अध्यक्ष ए.के. दीक्षित ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। साथ ही बिड़ला जी के सपनों को साकार करने के लिए क्षेत्र के समग्र विकास हेतु ऐसे शिविर नियमित लगाए जा रहे हैं। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की गहन जांच की। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विशेष रूप से बुजुर्गों और महिलाओं के लिए लाभकारी बताया। मिल प्रबंधन द्वारा सरैंया बरतेर, नरहरपुर, रीछिन, विष्णुपुर, भटपुरवा और बनिहार सहित कई गांवों में पहले भी स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके हैं। इस अवसर पर शरद सिंह, अनिल शर्मा, डॉ. आर.पी. मिश्र व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

