सीतापुर 5 अप्रैल (आरएनएस)। रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सीतापुर की मासिक बैठक नैमिष कैफे, पुलिस लाइन परिसर में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण, संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही नए सदस्यों को जोडऩे और उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत कराने पर जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष मिश्रा ‘रिंकूÓ, नगर अध्यक्ष अभिनव बंसल, युवा नगर अध्यक्ष सनी साहू, जिला उपाध्यक्ष अरविंद चैरसिया, पुराने सीतापुर प्रभारी अच्छे मियां, अध्यक्ष सलीम नूरी, युवा संगठन मंत्री अंकुर साहू और मीडिया प्रभारी अंकित अग्रवाल सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। मीडिया प्रभारी अंकित अग्रवाल ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है और एकजुट रहकर ही व्यापारी अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। बैठक में जीएसटी के माध्यम से सरकार को मिलने वाले राजस्व का मुद्दा भी उठा और व्यापारियों के हित में एक विशेष कोष बनाए जाने का सुझाव दिया गया, जिससे कठिन समय में उन्हें सहायता मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

