सीतापुर 5 अप्रैल (आरएनएस)। शहर के नवीन चैक स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार शाम कवि सम्मेलन एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में साहित्य और उत्सव का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं प्रतापगढ़ सांसद एस पी सिंह, मुख्य प्रशासिका श्रीमती कांति सिंह तथा प्रबंध निदेशक सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। कवि शिवकुमार व्यास, संदीप सरस, आरिफ बिसवानी, नय्यर बिसवानी, हेमंत पांडे, शैलेन्द्र मधुर और मालती वर्मा ने हास्य-व्यंग और भावपूर्ण काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों से गूंज उठा। होली मिलन के इस रंगारंग आयोजन में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं आमंत्रित अतिथिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

