हरगांव/सीतापुर 5 अप्रैल (आरएनएस)। हरगांव वन रेंज के सेमरी मोतिमदपुर गांव में शनिवार रात एक जंगली जानवर ने चार बकरियों को मार डाला, जिससे गांव में भय का माहौल व्याप्त है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों में बकरियों के क्षत-विक्षत अवशेष देखे तो हड़कंप मच गया। गांव निवासी उत्तम के अनुसार, वह रात में घर के अंदर सो रहे थे, जबकि उनकी बकरियां घर से कुछ दूरी पर बंधी थीं। सुबह उठने पर बकरियां गायब मिलीं और खोजबीन के दौरान उनके शव खेतों में पड़े मिले। जानवर अधिकांश मांस खा चुका था। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा विवेक दीक्षित और ओमप्रकाश ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पगचिह्नों के आधार पर कुत्ते जैसे जानवर के हमले की आशंका जताई, जबकि ग्रामीण इसे भेडिय़े का हमला मान रहे हैं। वन रेंजर बीनू पाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और मवेशियों की सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं।घटना के बाद गांव में दहशत है। बच्चों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है और लोग रात में बाहर निकलने से बच रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

