– तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन
सीतापुर 5 अप्रैल (आरएनएस)। सनातन ब्राह्मण समाज द्वारा आगामी अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले सामूहिक कन्या विवाह एवं यज्ञोपवीत संस्कार की तैयारियों को लेकर गल्ला मंडी के निकट शिव शक्ति मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ भगवान परशुराम के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। अध्यक्षता विश्वंभर तिवारी ने की, जबकि संचालन राम प्रकाश पाण्डेय ने किया। बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष अब तक 27 विवाह और 10 यज्ञोपवीत संस्कार के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि कुछ और आवेदन आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। भोजन व्यवस्था समिति में सचिन त्रिपाठी, अजय मिश्र, डॉ. वेदप्रकाश त्रिपाठी और मित्र रत्न तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। स्वागत समिति में नैमिष रत्न तिवारी, पंकज पांडेय व जीवेश रत्न तिवारी को शामिल किया गया। जलपान समिति में शशि मिश्रा, शशि तिवारी, प्रेमलता बाजपेयी, रानी मिश्रा व सावित्री मिश्र को रखा गया है। दहेज व्यवस्था की जिम्मेदारी विश्वंभर तिवारी, दिनेश चंद्र मिश्रा व कन्हैया लाल शुक्ला को सौंपी गई। अतिथि सत्कार की जिम्मेदारी रामप्रकाश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों को दी गई। संगठन के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे तन, मन और धन से जुड़कर इस पुण्य कार्य को सफल बनाएं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

