शाहिद कपूर और कृति सैनन की साइंस-फिक्शन फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2024 में रिलीज हुई थी। खबर है कि निर्माताओं ने इसके सीक्वल की तैयारी शुरू कर दी है। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म रोबोटिक्स इंजीनियर और उसकी रोबोट गर्लफ्रेंड पर आधारित थी जिसे लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल हुई। फिल्म के क्लाइमैक्स में संकेत मिला था कि कहानी सीक्वल के साथ आगे बढ़ेगी। शाहिद और कृति अपने किरदारों को दोहराते दिखाई दे सकते हैं।
सूत्रों के हवाले से बताया कि सीक्वल में जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिका के साथ शामिल हो सकती हैं। दरअसल, फिल्म के आखिर में उन्होंने कैमियो किया था। सीक्वल पर बात करते हुए सूत्र ने कहा, कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और अगस्त तक स्क्रिप्ट तैयार होने की उम्मीद है। निर्माता 2027 की पहली तिमाही में शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
इससे पहले, फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कृति ने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के सीक्वल की पुष्टि की थी। उन्होंने स्वीकारते हुए कहा था, तेरी बातों में ऐसा… सीक्वल की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है। हम दोनों ही इसे जल्द से जल्द देखना चाहते हैं। अमित जोशी और अराधना शाह द्वारा निर्देशत इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाडिया जैसे दिग्गज कलाकार समेत ग्रुशा कपूर, अनुभा फतेहपुरिया और आशीष वर्मा भी शामिल थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

