अभिनेता इमरान हाशमी की आवारापन 2 साल 2026 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म की पहली कड़ी साल 2007 में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेत्री के रूप में श्रिया सरन नजर आई थीं। अब दूसरी किस्त में इमरान के साथ, अभिनेत्री दिशा पाटनी मुख्य किरदार में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। पहले निर्माताओं ने फिल्म रिलीज के लिए 3 अप्रैल की तारीख को चुना था, लेकिन अब इसकी नई रिलीज को लेकर अपडेट आ गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, आवारापन 2 की नई रिलीज तारीख तय हो गई है। इसे अगस्त, 2026 में सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। परियोजना से जुड़े सूत्र ने पुष्टि करते हुए कहा, इमरान हाशमी और दिशा पटानी अभिनीत अवारपन 2 एक संगीतमय और गहन प्रेम कहानी के रूप में उभर कर सामने आई है। फिल्म निर्माता कई रिलीज तारीखों पर विचार कर रहे थे, और अब उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के सप्ताहांत को रिलीज करने का फैसला लिया है
रिपोर्ट में कहा गया कि आवारापन 2 की शूटिंग अभी भी चल रही है, जिसके अप्रैल के आखिर तक पूरी होने की संभावना है। यही कारण से फिल्म पिछली तय तारीख पर रिलीज नहीं हो सकी थी। फिल्म के 2 महीने के पोस्ट-प्रोडक्शन के बाद, निर्माता इसे स्वतंत्रता दिवस के त्योहार के दौरान रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आवारापन 2 का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं, जिन्होंने नोटबुक और जवानी जानेमन को निर्देशित किया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

