रश्मिका मंदाना अपना 30वां जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म की टीम ने एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘मायसाÓ की टीम ने एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पोस्टर में रश्मिका बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।
उनके चेहरे पर मिट्टी, खून और चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनका लुक काफी रॉ और दमदार लग रहा है। यह साफ दिखाता है कि इस फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार और इंटेंस होने वाला है।
‘मायसाÓ की कहानी गोंड जनजाति के बैकग्राउंड पर आधारित है, जहां रश्मिका एक योद्धा महिला का रोल निभा रही हैं। यह उनके अब तक के रोमांटिक और कमर्शियल रोल्स से बिल्कुल अलग है। इस फिल्म को डेब्यू डायरेक्टर रवींद्र पुल्ले बना रहे हैं।
फिल्म में एअस्वरि राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसे 2026 में कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल रश्मिका मंदाना अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ रणबाली फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसका निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

