बॉलीवुड स्टार अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी करण जौहर की आने वाली रोमांटिक ड्रामा चांद मेरा दिल में नजर आने वाले हैं. मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है और फैंस को इशारा दिया है कि आगे एक बड़ा अपडेट आने वाला है. प्रोडक्शन हाउस धर्मा मूवीज ने नया अपडेट कब और किस तारीख को आएगा, इसका एलान किया है.
धर्मा प्रोडक्शन ने अनन्या और लक्ष्य स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल का एक नया पोस्टर शेयर करते अपडेट साझा किया है. मेकर ने कैप्शन में लिखा है, प्यार का कोई फिक्स्ड रूट नहीं होता. बस थोड़ा पागल होना पड़ता है.
प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि चांद मेरा दिल पर आज 6 अप्रैल, 2026 को सुबह 11 बजे एक नया अपडेट आने वाला है. धर्मा मूवीज ने दोनों स्टार के किरदार का नाम का जिक्र करते हुए आगे लिखा है, आज सुबह 11 बजे हमारे आरव और चांदनी से मिलने के लिए मिलते हैं.
पोस्टर में अनन्या पांडे और लक्ष्य सड़क पर वॉक करते नजर आ रहे हैं. और लक्ष्य अनन्या की कमर में हाथ डाले उनकी ओर देखते हुए दिख रहे हैं. इस अपडेट ने फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि मेकर्स कल रिलीज डेट अनाउंस कर सकते हैं या फिल्म का टीजर रिलीज कर सकते हैं.
नवंबर 2024 में, करण जौहर ने अनन्या और लक्ष्य का एक रोमांटिक पोस्टर शेयर करके चांद मेरा दिल अनाउंस किया था. पोस्टर में उनकी केमिस्ट्री की एक झलक दिखाई गई थी. उन्होंने लिखा, हमारे पास दो चांद हैं जो एक इंटेंस और पैशनेट लव स्टोरी लाने के लिए तैयार हैं. प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है. चांद मेरा दिल, जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य हैं. डायरेक्टर विवेक सोनी.
चांद मेरा दिल को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी राहुल नंदा ने लिखी है. इस रोमांटिक ड्रामा को करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले को-प्रोड्यूस किया है. फिल्म 22 मई, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

