रायपुर 6 अप्रैल (आरएनएस) शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि एक ही रात में 129 नशेड़ी चालक पकड़ में आ गए और सड़कों पर मच रही लापरवाही पर बड़ा ब्रेक लग गया, 5 अप्रैल 2026 की रात पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल विकास कुमार के नेतृत्व में शहर के सात प्रमुख स्थानों पर एक साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जहां यातायात थाना प्रभारी और स्टाफ की टीमों ने मोर्चा संभाला और हर गुजरते वाहन की सख्ती से जांच की, जैसे ही ब्रेथ एनालाइजर से जांच शुरू हुई वैसे ही एक के बाद एक नशे में धुत चालक पकड़ में आते गए और देखते ही देखते संख्या 129 तक पहुंच गई, सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई की गई और अब इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा जहां प्रत्येक मामले में न्यूनतम 10 हजार रुपये तक का जुर्माना तय है, यही नहीं इस साल जनवरी से अब तक रायपुर में कुल 1853 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है जो इस अभियान की गंभीरता और निरंतरता को दिखाता है, पुलिस का साफ कहना है कि यह कोई टारगेट पूरा करने की कार्रवाई नहीं बल्कि सड़क हादसों को रोकने और लोगों की जान बचाने का मिशन है क्योंकि नशे में वाहन चलाना सिर्फ खुद के लिए नहीं बल्कि सड़क पर चल रहे हर व्यक्ति के लिए खतरा बन जाता है, यही वजह है कि रायपुर पुलिस ने इस पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और लगातार ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं, आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे जिम्मेदार बनें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और नशे में वाहन चलाने से पूरी तरह बचें, क्योंकि एक गलती न सिर्फ आपकी जिंदगी बल्कि किसी और की जिंदगी भी छीन सकती है, और अब साफ है—रायपुर की सड़कों पर नशे के साथ स्टेयरिंग पकड़ने वालों के लिए कोई राहत नहीं, अगला पड़ाव सीधे कोर्ट और भारी जुर्माना ही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

