०शपथ ग्रहण रायपुर जिला कलेक्टर द्वारा संपन्न कराया जायेगा
रायपुर,01 जुलाई (आरएनएस) छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम में 11 नामांकित पार्षद सर्वश्री रामकिंकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करडभुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राधवानी, गोपाल सोना, बी. निवास राव, अनिल सोनकर, गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर, ऋषि साहू दिनांक 2 जुलाई 2026 को प्रात: 11 बजे रायपुर कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में शपथ ग्रहण करेगे। नामांकित पार्षदो को शपथ ग्रहण रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा संपन्न कराया जायेगा।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

