सुलतानपुर 1 जुलाई (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सुलतानपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले में सिख समाज और समाजवादी कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग आयोजनों के माध्यम से जन्मदिन मनाते हुए सामाजिक और राजनीतिक संकल्प भी दोहराए।
188 विधानसभा सुल्तानपुर जिला अस्पताल में पूर्व विधायक, प्रवक्ता अनूप संडा के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साथी हाथ बढ़ाना अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें समाजवादी विचारधारा से जुड़े बहुत 57 लोगों ने भाग लेकर जनहित में रक्तदान किया। वही सिख समाज ने केक काटकर अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव तेजिंदर सिंह बग्गा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ रविंदर सिंह, राजपाल, बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

