सुलतानपुर। दिन बुधवार को कमला नेहरू संस्थान परिवार ने श्रद्धापूर्वक श्रद्धेय बाबू केदार नाथ सिंह की 27 वीं पुण्यतिथि मनाया। इस अवसर पर के.एन.आई मुख्य परिसर मे संस्थान प्रबंधक व विधायक सुलतानपुर विधानसभा विनोद सिंह ने अपने समस्त परिवारीजनों के साथ बाबू जी को पुष्प अर्पित करने के साथ साथ पूजा अर्चना किया । इस अवसर पर संस्थान प्राचार्य प्रो सुनील प्रताप सिंह सहित संस्थान परिवार के समस्त शैक्षिक व गैरशैक्षणिक कर्मचारीगणों ने भी संस्थान संस्थापक बाबू के.एन.सिंह को श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पण किया। पुष्पार्पण के बाद प्रबंधक विनोद सिंह, इनके बड़े भाई अरविन्द कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह व पुलकित सिंह आदि ने सपत्निक पुण्यतिथि पर आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम को सम्पन्न किया। वहीं उपस्थित सभी जनों ने बाबू के.एन.सिंह को हृदय से स्मरण किया तथा बाबू जी के कृतित्व व सामाजिक सरोकार की भूमिका को याद करते हुए संस्थान को राष्ट्रीय स्तर की गरिमा दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बाबू जी के 27 वीं पुण्यतिथि पर कमला नेहरु मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो राधेश्याम सिंह तथा सदस्य प्रो सुशील कुमार सिंह व अनिल सिंह सहित सभी सदस्यों ने संस्थापक जी को पुष्पार्पण कर हृदय से याद किया। वहीं इस मौके पर करौंदिया, लालडिग्गी व फरीदीपुर परिसर के समस्त शैक्षिक संवर्ग ने बाबू के.एन.सिंह को पुष्पार्पण कर हृदय से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान उप प्राचार्य डॉ शक्ति सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो प्रवीण कुमार सिंह, मुख्य अनुशासक डॉ सुधांशु प्रताप सिंह, शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो बिहारी सिंह सहित कमला नेहरू संस्थान के समस्त शैक्षिक व गैरशिक्षक समुदाय ने बाबू जी को हृदय की अतल गहराईयों से पुष्पार्पण कर आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। वहीं कमला नेहरू संस्थान परिसर मे आयोजित बाबू केदारनाथ सिंह की 27 वीं पुण्यतिथि पर राणा प्रताप पी जी कालेज के प्राचार्य प्रो डी के त्रिपाठी, राजा हरपाल सिंह सिगरामऊ जौनपुर के प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार सिंह सहित जनपद सुल्तानपुर के शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र के सम्भ्रान्त जनमानस व पत्रकार बन्धुओं आदि ने संस्थान संस्थापक को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबू के.एन.सिंह जी की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यालय अधीक्षक अनिल सिंह व गौरीशंकर सिंह,दीप बरनवाल, जयबहादुर, नसीब, आलोक व ब्रजेश आदि सभी कर्मचारीगणों ने महती भूमिका अदा करते हुए संस्थान संस्थापक को हृदय से श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पण किया। अंत मे आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम पर उपस्थित कमला नेहरू संस्थान परिवार व अन्य सभी सम्मानितजनों का संस्थान प्रबंधक व विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह ने आभार व्यक्त किया व सभी के लिए मंगलकामनाएं कीं ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

