सुल्तानपुर 1 जुलाई (आरएनएस)। जिले के हलियापुर-कुड़वार मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्राथमिक विद्यालय लोहरिया के पास दिल्ली से लौटकर वलीपुर आ रही एक एसी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस चालक विकास सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था। बस में केवल चालक विकास सिंह और कंडक्टर जितेंद्र श्रीवास्तव मौजूद थे, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चालक की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक संबंधित एसी बस प्रतिदिन वलीपुर, पारा बाजार, सैनी, तिरहुत, हलियापुर और लखनऊ मार्ग से होकर दिल्ली तक संचालित होती है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

