कवर्धा 6 अप्रैल (आरएनएस) शहर की सड़कों पर अब अव्यवस्था और लापरवाही के दिन खत्म होने वाले हैं क्योंकि पुलिस ने यातायात सुधार के लिए बड़ा अभियान छेड़ दिया है, पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस अभियान ने शहर के हर व्यस्त चौराहे और भीड़भाड़ वाले इलाके को फोकस में ले लिया है, नए यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह ने पदभार संभालते ही सड़कों पर उतरकर जमीनी हकीकत देखी और खुद प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया, इस दौरान जहां-जहां ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की वजह सामने आई वहां तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए, शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए अब प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल बढ़ाया जा रहा है और हर उस जगह पर नजर रखी जा रही है जहां नियमों की अनदेखी आम बात बन चुकी थी, अव्यवस्थित पार्किंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना हेलमेट सड़कों पर दौड़ना और ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वालों पर अब सीधी कार्रवाई होगी, “नो पार्किंग” जोन चिन्हित कर दिए गए हैं और सड़कों के किनारे खड़े अवैध वाहनों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है, स्कूल, कॉलेज और व्यावसायिक क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था बनाई जा रही है ताकि छात्रों और आम लोगों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके, इसके साथ ही पुलिस सिर्फ कार्रवाई ही नहीं बल्कि जागरूकता पर भी जोर दे रही है, लगातार समझाइश अभियान चलाकर लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट की अहमियत, स्पीड लिमिट और ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, यातायात प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह ने साफ कहा है कि यह अभियान केवल नियम लागू करने का नहीं बल्कि शहर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने का मिशन है, उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अपने वाहन तय स्थान पर ही पार्क करें ताकि शहर की व्यवस्था बेहतर बन सके, यह पहल सिर्फ ट्रैफिक सुधार नहीं बल्कि एक संदेश है कि अब कवर्धा में सड़क पर चलने का तरीका बदलना होगा, क्योंकि नियम तोड़ने वालों के लिए अब कोई छूट नहीं—सीधा चालान और सख्त कार्रवाई तय है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

