नई दिल्ली ,06 अपै्रल ,(आरएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत की डेटा संप्रभुता को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इससे पहले लोकसभा में एक अप्रैल को नेता विपक्ष गांधी ने सरकार से डेटा और इसे लेकर अन्य देशों के साथ किए जा रहे समझौतों पर भी कई सवाल पूछे थे। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने तब उनके हर सवाल का लिखित में जवाब दिया था।
राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर एक पोस्ट में कहा, “इसलिए मैंने सरकार से अमेरिका के साथ हालिया व्यापार सौदे के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सवाल पूछे हैं: अमेरिका के साथ ‘बाधाओं को कम करने’ का हमारे डेटा के लिए क्या मतलब है? क्या हमारा स्वास्थ्य डेटा, वित्तीय डेटा और सरकारी डेटाबेस भारत में ही रहेंगे? क्या भारत अभी भी विदेशी कंपनियों को डेटा यहां संग्रहीत करने और इसका इस्तेमाल अपना खुद का एआई बनाने के लिए कर सकता है?”
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

