रायपुर 6 अप्रैल (आरएनएस) अप्रैल महीने में रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगने वाला है, क्योंकि ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल में चल रहे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर काम के चलते विशाखापट्टनम–रायपुर पैसेंजर ट्रेन 6 दिनों तक पूरी तरह रद्द रहेगी, यह फैसला मुनिगुड़ा–भीषमकट्टक सेक्शन में आरसीसी सेगमेंट बॉक्स प्लेसमेंट और RV-230 रिलीविंग गर्डर के लॉन्चिंग व डी-लॉन्चिंग जैसे अहम तकनीकी कार्यों के कारण लिया गया है, रेलवे द्वारा इस दौरान ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा ताकि काम सुरक्षित और तेजी से पूरा हो सके, इसी वजह से ट्रेन संख्या 58528 विशाखापट्टनम–रायपुर पैसेंजर और ट्रेन संख्या 58527 रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर 09, 11, 13, 20, 23 और 25 अप्रैल 2026 को रद्द रहेंगी, इस फैसले से खासकर रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि रेल प्रशासन का कहना है कि यह कार्य भविष्य में सुरक्षित और सुचारू रेल संचालन के लिए बेहद जरूरी है, साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले Railway NTES App या Railway RailMadad App के जरिए ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, फिलहाल यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर ही स्टेशन पहुंचे, क्योंकि आने वाले दिनों में यह रद्दीकरण उनकी यात्रा पर सीधा असर डाल सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

