कुशीनगर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के पडरौना विकास खंड के ग्राम पंचायत बऱवा कला में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के अंतर्गत जलापूर्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सांसद विजय कुमार दुबे ने योजना का लोकार्पण करते हुए बऱवा कला के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति प्रारंभ हुआ। यह योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण जल जीवन मिशन के अंतर्गत चयनित फर्म मेसर्स एसएसपीसी लिमिटेड द्वारा निर्मित कराई गई है। इस योजना के अंतर्गत 3 उच्च जलाशयों में 250 किलोलीटर क्षमता का निर्माण किया गया है तथा 14.6 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। इस परियोजना के माध्यम से लगभग 4500 ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही गांव में टंकी का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है तथा प्रतिदिन प्रातः 7 बजे नियमित जलापूर्ति की जा रही है। मुख्य अभियंता गोरखपुर क्षेत्र जल निगम (ग्रामीण) ने बताया कि कुशीनगर जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुल 453 योजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिन्हें वर्ष 2028 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना में ट्यूबवेल, शिरोपरि जलाशय, पम्प हाउस 1 नग, बाउंड्रीवाल, 14.6 किमी लंबी वितरण प्रणाली, 15 एचपी क्षमता का पंपिंग प्लांट, 23.5 के डब्लू सोलर प्लांट तथा 704 गृह जल संयोजन के सभी कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

