—- पूर्ण सत्य का उद्घाटन पत्रकारों का दायित्व:- शशांक मणि।
—- चुनौतीपूर्ण है ग्रामीण क्षेत्रों की पत्रकारिता:- विजय दुबे।
कुशीनगर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश सरकार के कृषि एवं कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि बदलते समय में पत्रकारिता के स्वरूप में व्यापक परिवर्तन हुए हैं और डिजिटल युग के आगमन के साथ नई चुनौतियाँ भी सामने आई हैं। इसके बावजूद आज भी अखबारों की खबरों को विश्वसनीयता का प्रमुख पैमाना माना जाता है। उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा की कि समाचारों को सनसनीखेज बनाने के बजाय तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दें।
श्री शाही पडरौना नगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण कार्य है। इतिहास में पं. मदन मोहन मालवीय एवं रामनाथ गोयनका जैसे पत्रकारिता के पुरोधाओं ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, जिसके कारण पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनी रही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं एवं चुनौतियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराते हुए उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों से अपील की कि निजी वार्तालाप को समाचार का हिस्सा बनाकर किसी की निजता का उल्लंघन न किया जाए। विशिष्ठ अतिथि देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों का दायित्व है कि वे अर्धसत्य से बचते हुए पूर्ण सत्य को समाज के सामने प्रस्तुत करें तथा सकारात्मक अभियानों में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है तथा ग्रामीण पत्रकारों के हितों ए
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

