कुशीनगर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। अपर कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश शासन से मिले दिशा निर्देश के क्रम जनपद के समस्त कीटनाशी विक्रेताओं एवं कीटनाशी विनिर्माताओं को भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, कृषि भवन, नई दिल्ली द्वारा संचालित एलपीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया है।
उक्त जानकारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा0 मेनका ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि एलपीएमएस पोर्टल के सफल संचालन हेतु जनपद के सभी कीटनाशी विक्रेताओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने जनपद के समस्त कीटनाशी विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि आगामी 15 अप्रैल तक पोर्टल https://ipms.gov.in पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी कीटनाशी विक्रेता को पंजीकरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे मोबाइल नंबर 9936937512, 9452027932, 8887599406 अथवा जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी कीटनाशी विक्रेताओं से समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पंजीकरण पूर्ण करने की अपील किया है, ताकि किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

