कोलकाता 6 अप्रैल (आरएनएस)। कोलकाता मेट्रो के ब्लू लाइन (उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर) पर स्थित एम.जी. रोड मेट्रो स्टेशन पर आज सुबह करीब 11:35 बजे एक व्यक्ति द्वारा खुदकुशी के प्रयास के कारण मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित हो गईं। घटना के बाद मेट्रो प्राधिकरण ने सुरक्षा कारणों से आंशिक (ट्रंकेटेड) सेवाएं संचालित कीं। इस दौरान मैदान से शहीद खुदीराम और दमदम से दक्षिणेश्वर के बीच मेट्रो चलाई गई।
मौके पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। बाद में दोपहर 12:05 बजे से ब्लू लाइन के पूरे रूट पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी गईं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

