अंबिकापुर,06 अप्रैल (आरएनएस) सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सकालो जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रक प्रतापपुर की ओर से आ रही थी और कार अंबिकापुर की तरफ जा रही थी। कार में चार लोग सवार थे। जैसे ही वाहन सकालो जंगल के पास पहुंचे, ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक महिला समेत दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

