रायपुर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे अवसंरचना कार्य के चलते रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन अप्रैल माह में 6 दिन रद्द रहेगी। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और कार्य की सुचारू प्रगति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल अंतर्गत मुनिगुड़ा–भीषमकट्टक सेक्शन में आरसीसी सेगमेंट बॉक्स की स्थापना और क्रङ्क-230 रिलीविंग गर्डर के लॉन्चिंग व डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाना है। इसके लिए अलग-अलग तिथियों में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा।
इसी कारण ट्रेन संख्या 58528 विशाखापट्टनम–रायपुर पैसेंजर और ट्रेन संख्या 58527 रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर 9, 11, 13, 20, 23 और 25 अप्रैल 2026 को रद्द रहेंगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रेलवन ऐप या एनटीईएस ऐप पर ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें। रेलवे ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में सुरक्षित और सुगम रेल संचालन के लिए आवश्यक है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

