द वॉयस ऑफ अवध कार्यक्रम से बढ़ा सुलतानपुर का गौरव: सुशील त्रिपाठी
सुल्तानपुर 6 अप्रैल (आरएनएस)। शहर के पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में रविवार को सत्यधाम आश्रम के तत्वावधान में आयोजित Óद वॉयस ऑफ अवधÓ सिंगिंग प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में 12 प्रतिभागियों के बीच महा मुकाबला हुआ। जिसमें प्रथम विजेता कीर्ति चौरसिया हुईं जिन्हें सत्यधाम आश्रम द्वारा रु. पचास हजार तथा ट्रॉफी सर्टिफिकेट से द वॉयस ऑफ अवध का सम्मान दिया गया। वही द्वितीय विजेता शिवकुमार सूफी को रु. इक्कीस हजार एस एल होमियोफर्मा तथा तृतीय विजेता अनमोल चौधरी को ग्यारह हजार रुपए, एस राज ज्वेलर्स द्वारा प्रदान किया गया। ग्रैंड फिनाले में मुख्य जज Óद इंडिया वॉयस किड्सÓ की विजेता निष्ठा शर्मा, संगीतविद जे पी शर्मा और भोजपुरी संगीतकार आशीष वर्मा ने बारीकियों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष निर्णय दिया।
निष्ठा शर्मा ने कहा कि सुल्तानपुर में पहली बार गायन प्रतियोगिता का महान मंच सजा जिसके लिए उन्होंने आयोजक सत्यसमदर्शी देवेन्द्र कविराजदेव जी महाराज जी को बधाई दिया। संगीतकार आशीष वर्मा ने जीते हुए सभी प्रतिभागियों एवं उनके परिवारिजन को बधाई दिया। कार्यक्रम में शहर एवं दूर दराज के विशिष्ट लोग उपस्थित रहे। सत्यधाम द्वारा सोशल इन्फ्लूएंसर्स एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। सत्यधाम आश्रम द्वारा सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में सरगम क्वीन निष्ठा को नाइटिंगेल ऑफ म्यूजिक अवार्ड से विभूषित भी किया गया।
कार्यक्रम का निर्देशन विनय पाण्डेय, सफल संचालन निष्ठा तिवारी ने किया। कार्यक्रम में श्रीप्रकाश जी (विभाग प्रचारक) आशीष जी (जिला प्रचारक) सुशील त्रिपाठी जिलाध्यक्ष बीजेपी, डॉ सुधाकर सिंह, नामचीन गीतकार कुंदन प्रीत, इंजी रूपेश सिंह बीजेपी नेता, डॉ अमित कौशल, फतेह नारायण सिंह, किन्नर प्रेमा बुआ, रामेंद्र सिंह राणा, डॉ अर्जुन, रणवीर सिंह, बृज कुमार भारती, क्रिएटर उत्कर्ष मौर्य, सचिन यादव, कृष्ण कुमार चौरसिया, बबलू गुप्ता, नंदलाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

