राष्ट्र गौरव अपमान अधिनियम 1971 की धारा 02 के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
सुल्तानपुर 6 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र के निवासी यूट्यूबर संजय यदुवंशी के खिलाफ उपनिरीक्षक की तहरीर पर राष्ट्र गौरव अधिनियम की धारा 02 के तहत धम्मौर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
बता दे कि संजय यदुवंशी उर्फ सत्तू पुत्र सियाराम यादव निवासी अहिरन का पुरवा उघरपुर द्वारा यूट्यूब चैनल पर राष्ट्र ध्वज का अपमान करते हुए उससे मोटरसाइकिल पोंछ कर फेंकते हुए वीडियो अपलोड किया गया था।जिसका संज्ञान लेते हुए उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी ने थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने यूट्यूबर संजय यदुवंशी सहित उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू की गई है।प्रभारी निरीक्षक धम्मौर विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

