सुलतानपुर 6 अप्रैल (आरएनएस)। के0 एन0 आई0 टी0 सुलतानपुर में फोटोग्रॉफी एण्ड फाइन आट्र्स क्लब द्वारा एक प्रतियोगिता आर्ट हस्ल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से बी0टेक0 प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कि ओरिगेमी तथा लाइव स्केचिंग में प्रतिभाग किया गया। ओरिगेमी में कागज को मोड़कर सजावटी एवं रचनात्मक आकृतियां तैयार की गयीं। लाइव स्केचिंग में व्यक्तियों एवं वस्तुओं के जीवन्त रेखाचित्र तैयार किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो0 एच0 वी0 सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया गया, जिसमें एक्स्ट्रा क्यूरीकुलर एक्टिविटीज का मुख्य शैक्षणिक पाठ्यक्रम से अलग, व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता और स्वास्थ्य के लिए होने वाले महत्व को बताया गया। ये गतिविधियाँ आत्मविश्वास बढ़ाती हैं, नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं और कैरियर में सहायक होती हैं। कार्यक्रम में फोटोग्रॉफी एण्ड फाइन आट्र्स क्लब के कन्वेनर प्रो0 एच0 के0 गुप्ता द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत किया गया एवं क्लब के द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में कल्चलर काउन्सिल के कन्वेनर प्रो0 कपिल सक्सेना एवं स्पोट्र्स काउन्सिल के कन्वेनर प्रो0 वरूण कुमार मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन के पश्चात विजेता छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभगियों ने प्रतिभाग किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

