जौनपुर 6 अप्रैल (आरएनएस)।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी सम्पन्न हुई ।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की और मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य श्रीमती सीमा द्विवेदी उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक दल का स्थापना दिवस नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, विचारधारा और समर्पण की उस यात्रा का उत्सव है, जिसने भारत की राजनीति को एक नई दिशा दी है। भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी, लेकिन इसकी जड़ें भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं यह पार्टी केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित एक जनआंदोलन है साथियों, भाजपा ने हमेशा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को अपनाया है। देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का संकल्प इस पार्टी की पहचान बन चुका है। चाहे गरीब कल्याण की योजनाएँ हों, बुनियादी ढांचे का विकास हो, या भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाने का कार्य भाजपा ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि गरीब, किसान, युवा, महिला हर वर्ग के उत्थान के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है मैं आप सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूँ कि हम सभी मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं, एकजुट होकर कार्य करें, और अपने जिले को विकास और संगठन के क्षेत्र में एक आदर्श जिला बनाए।विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रींसू ने कहा कि आज का दिन हमें उन महान नेताओं को भी याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने इस पार्टी की नींव रखी और इसे मजबूत बनाया उनका त्याग, तपस्या और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है पूर्व सांसद के पी सिंह व जिलाध्यक्ष आदि ने सम्बोधित किया। संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने की। पंकज मिश्रा राज पटेल परविन्द चैहान अमित श्रीवास्तव विनय सिंह अजय सरोज नीरज मौर्य श्रीमती पुष्पा निषाद मनोरमा मौर्य रीता जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह प्रमोद प्रजापति अमित पाठक सिद्वार्थ राय अवनीश यादव एवं मण्डल अध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

