जौनपुर 6 अप्रैल (आरएनएस)। सिरकोनी विकास खण्ड के ग्रामसभा गोधना में जय सोलंकी सेवा समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ज्ञानप्रकाश सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में ज्ञानप्रकाश सिंह ने समाज में एकता, सद्भाव एवं आपसी सहयोग को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने युवाओं की प्रगति के लिए शिक्षा, रोजगार एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज को गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जनपद के 16 गांवों से आए सोलंकी परिवार के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान समाज के गौरवशाली व्यक्तित्वों का स्मरण किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। पूरा आयोजन हर्षोल्लास, पारंपरिक उत्साह एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीप्रकाश सिंह,योगेंद्र नाथ सिंह,, वंशलोचन सिंह एवं जीतेन्द्र प्रताप सिंह,राजनाथ सिंह उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सहित अनेक गणमन सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। दीपक सिंह,पंकज सिंह, वेद प्रकाश सिंह,राजन सिंह,सुनील सिंह, सुनील सिंह, सुशील सिंह,अजय सिंह,इंद्रसेन सिंह, विद्या प्रकाश सिंह, संतोष सिंह,सत्यम सिंह,विमल सिंह आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

