जौनपुर 6 अप्रैल (आरएनएस)। बदलापुर तहसील संग्रह कार्यालय में तैनात रहे निलंबित अनुसेवक दीपक श्रीवास्तव द्वारा तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर सरकारी धन गबन का मामला प्रकाश में आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी दीपक श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक लेखाकार अनिल कुमार मिश्रा की तहरीर पर थाना बदलापुर में केस दर्ज किया गया। आरोप है कि दीपक श्रीवास्तव ने फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग करते हुए 2,06,882 रुपये का गबन किया। थाना प्रभारी शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की गहन जांच करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना सामने आने के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं विभागीय स्तर पर भी मामले की जांच तेज कर दी गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

