प्रयागराज 6 अप्रैल (आरएनएस)। आजाद स्ट्रीट वेंडर युनियन हाकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वाधान में सरोजनी नायडू मार्ग के फुटपाथ दुकानदार नगर निगम के तानाशाही फरमान के खिलाफ अपनी दुकाने बंद कर धरने पर बैठ गए।
परम्परागत स्ट्रीट वेंडरो की मांग है कि पथ विक्रेता कानून 2014 लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 मई 2017 को अघिसूचना जारी करने के बाद वर्ष 2020 में टाउन वेंडिंग कमेटी द्वारा सरोजनी नायडू मार्ग पर 450 दुकान बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ। नगर निगम डूडा विभाग ने (दीनदयाल अंत्योदय योजना) के अंतर्गत डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट केद्र सरकार को भेजी जिसे स्वीकृत के बाद पैसा भी भेजा गया। शासन से सरोजनी नायडू मार्ग पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई। दुकानदारों में भारी आक्रोश है जो स्थान फुटपाथ दुकानदारों के लिए टीवीसी द्वारा चुनी गयी उस स्थान पर अर्बन बाजार बनाने की योजना को स्वीकृत प्रदान की जो स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 का उल्लंघन है।
धरने पर सैकड़ों फुटपाथ दुकानदारों के साथ बैठे प्रदेश महामंत्री रवि शंकर द्विवेदी ने नगर निगम से मांग की पूर्व में स्वीकृत वेंडिंग जोन स्थल पर ‘अर्बन बाजारÓ के टेन्डर को निरस्त किया जाए।
पार्षद पंकज जयसवाल ने धरने पर बैठे दुकानदारों को अपना समर्थन देते हुए पहले स्ट्रीट वेंडरो को स्थान का आवंटन करने के संघर्ष में अतिम समय तक साथ देंगें।
धरने में पार्षद भोला तिवारी, मुकुंद तिवारी, कमलेश तिवारी, अधिवक्ता पवन चौरसिया, अरविन्द मिश्रा, देवघर तिवारी, मुकेश सोनकर, अनिल मिश्रा, नीरज जयसवाल, रंजीत दास, मो नसीम, गुडिय़ा देवी, उमा, सौरभ केसरवानी सहित सैकड़ो दुकानदार मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

