चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 6 अप्रैल (आरएनएस)। मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज बी ने चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब को दो रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। इस जीत में अंश यादव के (37 रन, 21 गेंद, चार चौके व तीन छक्के एवं 7 – 0 – 1 – 27 – 3 ) अहम भूमिका निभाई हैं।
सोमवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआईसी बी की पूरी टीम 26.4 ओवर में 122 रन ( अंश यादव 37, मो. मुज़्ज़मिल खान 29, प्रांजल सिंह 19 रन, शरीफ अहमद 4/30, अंश जायसवाल 3/21, राजवीर शर्मा 1/07, शुभ 1/17 ) पर सिमट गई। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब की 20.4 ओवर में 120 रन ( अर्पित पटेल 28, अभिनव प्रताप 22, शुभ 11 रन, मयंक राय 4/24, कार्तिकेय तिवारी व अंश यादव तीन – तीन विकेट ) पर बिखर गई। मैच में अजय कुमार व हितेश श्रीवास्तव ने अंपायरिंग और अनूप कुमार शर्मा ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

