प्रयागराज 6 अप्रैल (आरएनएस)। विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय एवं आचार्य द्वय अमित नायक एवं संतोष कुमार तिवारी के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय का स्थानांतरण ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगापुरी (प्रयागराज), अमित नायक का स्थानांतरण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककरी (सोनभद्र) एवं संतोष कुमार तिवारी का स्थानांतरण सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर (सुल्तानपुर) के लिए हुआ है द्य विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य एवं दोनों शिक्षकों को अटैची, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम, पेन एवं कुर्ता पजामा भेंट कर ससम्मान विदाई की गई। इसके अतिरिक्त विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा भी उपहार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक एवं भारत सरकार के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल शिवकुमार पाल और विद्यालय के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य सीएमपी डिग्री कॉलेज डॉक्टर आनंद कुमार श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के शुभेच्छु वरिष्ठ अधिवक्ता सेल्स टैक्स केशएनश कुमार ने भी अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया तथा अपने उद्गार व्यक्त किए। विदाई समारोह का संचालन सत्य प्रकाश पाण्डेय एवं दिनेश कुमार शुक्ला ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

