प्रयागराज 6 अप्रैल (आरएनएस)। भानु प्रताप सिंह क्लब ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब को दो विकेट से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी ए डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए।
केपी कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब ने 38.2 ओवर में 208 रन (सौरभ त्रिपाठी 101, शहजान अहमद 29, सुहैब खान 22, अनुज सिंह परिहार 12, सूरज सिंह राठौड़ 3/33, अकांत गुप्ता 2/29, आदित्य तिवारी 2/40) बनाए। जवाब में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 39.5 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन (प्रमोद यादव 60, अंशुमन शुक्ला 50 नाबाद, वर्तुल शुक्ला 27, सौरभ त्रिपाठी 3/44, सुहैब खान 2/24, हर्ष शर्मा 2/28) बना लिए। मैच में मोहम्मद आरिफ व सुधीर सोनकर अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

