दुर्ग, 06 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, एक कार और स्कूटी सहित लगभग 4.06 लाख की सामग्री जप्त की गई है।
-मुखबिर सूचना पर हुई कार्रवाई …
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 5 अप्रैल 2026 को थाना जामुल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खेदामारा के नहर किनारे मैदान में कुछ लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। सूचना पर जामुल थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (्रष्टष्ट) की संयुक्त टीम ने तत्काल दबिश दी।
-ढ्ढक्करु मैच पर च्च्क्चश्वञ्ज क्च॥्रढ्ढ 9ज्ज् से सट्टा ..
रेड के दौरान तीन आरोपियों को च्च्क्चश्वञ्ज क्च॥्रढ्ढ 9ज्ज् नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार स्थान बदलते रहते थे और क्रेटा कार एवं स्कूटी से घूम-घूमकर सट्टा संचालित कर रहे थे।
-गिरफ्तार आरोपी …
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा (28 वर्ष), निवासी मठपारा, जामुल कुलेश्वर पटेल (28 वर्ष), निवासी खेदामारा, जामुल दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्नी (23 वर्ष), निवासी गणेश नगर, जामुल
लाखों का ऑनलाइन लेनदेन उजागर ..
जप्त मोबाइल फोन की जांच में करीब 2.50 लाख से 3 लाख तक के ऑनलाइन लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। इस मामले में अपराध क्रमांक 220/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5, 6 और 7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
जप्त सामग्री ..
03 मोबाइल फोन (द्बक्कद्धशठ्ठद्ग 14 क्कह्म्श रूड्ड& सहित)
01 क्रेटा कार (क्रमांक ष्टत्र07क्चस्न5311)
01 स्कूटी मेस्ट्रो(क्रमांक ष्टत्र07ष्टत्र7551)
कुल जप्ती: लगभग 4,06,000
पुलिस की अपील ..
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा या जुआ गतिविधियों से दूर रहें और ऐसी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना जामुल पुलिस एवं ्रष्टष्ट टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

