खूंटी 6 अप्रैल (आरएनएस)। झारखंड की प्रकृति, संस्कृति, परंपरा का महान त्योहार सरहुल के अवसर पर खूंटी जिला सरहुल महा मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर खूंटी जिला के विभिन्न क्षेत्रों से पारंपरिक पोशाक में हजारों हजार की संख्या में महिला- पुरुष, बुढ़ा-बुढ़ी, बच्चों ने विशाल शोभा यात्रा में सामिल हुए. सभी लोग बाजे गाजे, के साथ नाचते गाते हुए खूंटी नगरी में भ्रमण करते हुए अखरा तक गये। सड़क के दोनों ओर खड़े हो कर नगरवासियों के द्वारा शोभा यात्रा में सामिल लोगों का जोश व खरोश के साथ स्वागत किया गया .शोभा यात्रा में सामिल लोगों को देख कर यह प्रतित हो रहा है कि आज भी आदिवासी प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर उसे संरक्षित करने की काम कर रहे . सरहुल जल ,जंगल ,जमीन, जीव के प्रति आस्था और सम्मान की त्योहार है.शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खूंटी एसडीओ दीपेश कुमारी, डीएसपी वरूण रजक, डीसी एल आर अजय कुमार ओझा सहित जिला प्रशासन मौजूद थे.शोभा यात्रा में विशेष रूप से दुर्गावती ओड़ेया,मगन मंजित तिड़ू,झामुमो नेता सुशील पहान,नगर पार्षद जूही प्रियंका तोपनो आदि सामिल थे.
इससे पूर्व अखिल भारतीय सरना धर्म समाज के बैनर तले अलग से सरहुल पूज और शोभा यात्रा निकाला गया है.अखिल भारतीय सरना धर्म समाज द्वारा आयोजित इस समारोह में मूल सरना धर्म समाज के लोगों को सामिल किया गया .अथार्त जो आदिवासी मूल रूप प्रकृति के उपाशक है तथा आदिवासी के मूल परंपरा, संसकृति, संसकार, सभ्यताओं , धर्म का पालन करते हैं वैसे आदिवासी ही सामिल हुए थे. उक्त सरहुल मिलन समारोह एवं शोभा यात्रा में लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कडिय़ा मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, प्रमुख छोटराय मुंडा, भीम सिंह मुंडा, जगरनाथ मुंडा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

