– कलश यात्रा: प्रात 9 बजे से राम मंदिर से चुटिया धर्मशाला तक
रांची 6 अप्रैल (आरएनएस)। रांची में मां चैतन्य मीरा जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है. मुख्य जजमान टिबडेवाल परिवार की ओर से 07 से 13 अप्रैल 2026 तक अपर चुटिया स्थित सेठ राम राम पोद्दार स्मृति भवन में ‘श्रीमद भागवत कथाÓ का आयोजन होगा . कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा व्यास मां चैतन्य मीरा जी द्वारा प्रतिदिन रदोपहर 02:30 बजे से किया जायेगा .कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को सुबह 09 बजे राम मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा. मुख्य यजमान रघुनंदन जी टिबड़ेवाल हैं, इस धार्मिक उत्सव के आयोजन में सेठ रामनाथ राम पोद्दार भवन ट्रस्ट मंडल का सहयोग जारी है. सोमवार को पोद्दार धर्मशाला चुटिया में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को यह जानकारी संयुक्त रूप से न्यास मंडल फतेहचंद अग्रवाल, न्यास सचिव राधेश्याम अग्रवाल कोषाध्यक्ष, कमल कुमार अग्रवाल सदस्य, प्रकाश मोदी सदस्य ने दी. उन्होंने बताया कि मंगलवार को कलश यात्रा प्रात: 09 बजे (राम मन्दिर से चुटिया धर्मशाला तक) होगी. वहीं 13 अप्रैल को सुबह 09:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक कथा व्यास माँ चैतन्य मीरा जी
द्वारा कथा वाचन होगा. संवाददाता सम्मेलन में मुख्य जजमान रघुनंदन जी टीबड़ेवाल, कार्यक्रम संयोजिका रेखा अग्रवाल मीडिया प्रभारी अनूप पोद्दार व अन्य उपस्थित थे..
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

