भिलाई, 06 अप्रैल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को जिला भिलाई कार्यालय में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, भारत माता के चित्र एवं पार्टी के संस्थापक नेताओं के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित वक्ताओं द्वारा पार्टी की विचारधारा, इतिहास एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऋषि अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, प्रभुनाथ मिश्रा एवं तुलसी साहू उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकोष्ठों एवं मंडलों द्वारा सेवा कार्यों का भी आयोजन किया गया। चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा स्वास्थ्य शिविर, एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा वृद्धाश्रम में फल वितरण एवं स्वल्पाहार, तथा विभिन्न स्थानों पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिले के विभिन्न मंडलों में भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें फल वितरण, कॉपी-पुस्तक वितरण एवं सेवा गतिविधियां प्रमुख रहीं। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण, रंगोली, दीपोत्सव एवं आतिशबाजी के माध्यम से स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ,नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा(स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक)पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले, चन्ना केशवलू,मंत्री विनोद सिंह,रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी,पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह,तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार,राजेंद्र सिंह प्रवक्ता प्रेम लाल साहु, विजय सिंह,सूरज जायसवाल( मीडिया सह प्रभारी),शोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप,ज्ञानदास मानिकपुरी शोशल मीडिया सह प्रभारी, रिंकू साहु,दीप पटेल, आई टी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो जाकिर हुसैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा खगेश केसरिया, एन जी ओ प्रकोष्ठ संयोजक के रूद्रमूर्ति,मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहु, गोल्डी सोनी, दीपक भोंडेकर, शशि भगत, तरुण सिंह, प्रशांत गुप्ता, ए गौरी शंकर,रामजी निर्मलकर,कुमन साहु, घनश्याम साहू,गोपाल साहु एवं मंडल महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यशाला का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

