मीरजापुर 6 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के अहरौरा थाना क्षेत्रांतर्गत बेचूबीर बाबा मंदिर के पास गेंहु के खेत में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान रेखा पत्नी संतोष कोल (32 वर्ष) निवासी ग्राम बरही थाना अहरौरा के रुप में की है। बताते चलें कि गेहूं के खेत में महिला की लाश मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है। खेत में मृत अवस्था में शव होने की सूचना प्राप्त होने पर है तत्काल पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतका के शरीर पर कई चोटो के निशान का होना पाया गया। घटना स्थल का निरीक्षण फील्ड यूनिट व थाना अहरौरा पुलिस द्वारा करके घटना स्थल से भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया गया है। घटना के सम्बन्ध मृतका के परिजनों द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति के विरूद्ध हत्या करने का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दी गयी है, प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतका के शव को पंचायतनामा के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

