-ड्रमंडगंज क्षेत्र के देवहट गांव स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंचे सीओ, प्रसारित वीडियो के संबंध में स्थानीय लोगों से ली जानकारी
मीरजापुर 6 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के ड्रमंडगंज क्षेत्र के देवहट गांव में कार के भीतर गला दबाने का वीडियो वायरल होने की खबर का सीओ लालगंज अमर बहादुर ने संज्ञान लिया। सोमवार को सीओ ने देवहट गांव स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंचकर स्थानीय लोगों व दुकानदारों से घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ ने मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन एसआइ पुनीत कुमार गुप्ता,हेड कांस्टेबल नारायण शर्मा को अभियान चलाकर अराजकतत्वों और नशेडिय़ों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। सीओ ने पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्त में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके बाद सीओ ने ड्रमंडगंज स्थित इंडियन बैंक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ ने बैंक में आने जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया क्षेत्र के देवहट गांव स्थित नेशनल हाईवे 135 पर शनिवार की रात नशे की हालत में नेशनल हाईवे किनारे बनी नाली के ऊपर काली रंग की खड़ी एक कार के भीतर मौजूद एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति का गला दबा रहा था।जिसका वीडियो बनाकर किसी ने रविवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया था।सीओ अमर बहादुर ने बताया कि नेशनल हाईवे स्थित देवहट गांव में पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली गई है। अराजकतत्वों और नशेडिय़ों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

