लालगंज, मीरजापुर 6 अप्रैल (आरएनएस)। लालगंज थाना क्षेत्र के कटाई (तिलॉव) गांव निवासी 35 वर्षीय युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार रामकेश सिंह पटेल शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक फोन कॉल आने के बाद अपनी कार लेकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। देर रात तक संपर्क न होने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मोबाइल फोन भी बंद मिलने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी गई।बताया गया कि युवक घर से सफेद लाइनिंग की शर्ट और काली पैंट पहनकर निकला था। वह कार से गया था।पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। पिता रामचंद्र पटेल ने थाने गुमशुदा की तहरीर दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके आसपास के क्षेत्रों में छानबीन के साथ सर्विलांस के जरिए जानकारी जुटाई जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

