मीरजापुर 6 अप्रैल (आरएनएस)। सवर्ण आर्मी जिला संयोजक सुशील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय ने पहाड़ी ब्लाक के कातोपुर निवासी देवेंद्र तिवारी को जिला अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय ने नियुक्ति पत्र देते हुए सवर्ण आर्मी का जिला प्रभारी विधि प्रकोष्ठ नियुक्त किया। नियुक्ति पत्र देते हुए मुकेश पाण्डेय ने विश्वास जताया कि तिवारी को जुडऩे से संगठन में मजबूती आएगी। वहीं तिवारी ने कहा कि जिस उद्देश्य व विश्वास के साथ हमें यह जिम्मेदारी मिली है हम पूरे निष्ठा के साथ इसका पालन करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

