*जिलाधिकारी ने 72 घंटे के अंदर तहसीलों से रिपोर्ट मंगा कर दिया कार्यवाही का आश्वासन
मीरजापुर 6 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद में पिछले दिनों से हो रहा है बारिश ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है, जिसके कारण किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इस संदर्भ में पीडि़तों की गुहार पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने जिलाधिकारी से मिलकर किसानों के गेहूं की फसल जो बरसात एवं ओला गिरने से बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान गायब है और किसान चिंतित हैं, भुखमरी के कगार पर हैं, इसको लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर उनसे तत्काल किसानों के हित के लिए मुआवजे की मांग की है। जिला अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि किसानों की फसल का आकलन कराकर किसानों को उचित मुआवजा राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा दिया जाए, जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ सके और वह भुखमरी से बच सकें। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 72 घंटे में सभी तहसीलों से रिपोर्ट मंगाकर किसानों के हित में कार्यवाही का शासन दिया। पत्रक सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार, अभिषेक सिंह धवल, इंस्पेक्टर सिंह शिवम, राजमणि दुबे, रामराज जायसवाल, शुभम यादव, प्रमोद कुमार सिंह, राज बहादुर कसेरा, अमित कुमार सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

